Subhadra Yojana: इस बार ३१ को होगा महिलाओंका राज, सुभद्रा योजना के ५००० इस दिन आएंगे खाते में

लोकप्रिय सरकारी योजनाओं में से एक को लेकर बड़ा अपडेट आया है। महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओडिशा सरकार ‘सुभद्रा योजना’ समेत कई कार्यक्रमों के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करती है। लेकिन, हाल ही में इस योजना में हुई देरी से कई लोगों में असंतोष देखा गया है।

सुभद्रा योजना की दूसरी किश्त का पैसा मार्च 2025 में ओडिशा की लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा होगा। इस बात की पुष्टि मुख्यमंत्री मोहन चरण माजी ने गुरुवार को की।

मुख्यमंत्री माजी ने बताया कि सुभद्रा योजना, जो ओडिशा भाजपा सरकार की मुख्य योजना है, के तहत दूसरी किश्त की राशि मार्च 2025 में एक करोड़ महिलाओं को एक साथ प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस योजना की पहली किश्त की राशि जनवरी 2025 में नववर्ष के मौके पर एक करोड़ लाभार्थियों को दी जाएगी।

फिलहाल, ओडिशा में 20 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि देरी का प्रमुख कारण सत्यापन प्रक्रिया का जारी रहना है। पहले यह तय था कि महिलाओं के खातों में राशि 25 दिसंबर, 2024 तक जमा की जाएगी, लेकिन अब यह समय सीमा आगे बढ़ गई है।

सुभद्रा योजना में लाभ

महिलाओं को ₹5,000 की सीधी वित्तीय सहायता उनके बैंक खातों में दी जाती है। अब तक इस योजना के लिए ₹1,000 करोड़ से अधिक राशि आवंटित की जा चुकी है। सुंदरगढ़ जिले में 4.59 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 3.37 लाख को तीसरे चरण की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर बनाना है।

दस्तावेज़ सत्यापन की समय सीमा

दस्तावेज़ सत्यापन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2024 निर्धारित है। अगर इस तिथि तक सत्यापन पूरा हो जाता है, तो जनवरी 2025 में धनराशि महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी। योजना का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर आवश्यक हैं।


आवेदन प्रक्रिया

  1. subhadra.odisha.gov.in पर जाएं।
  2. “लाभार्थी सूची” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना जिला, पंचायत और वार्ड की जानकारी दर्ज करें।
  4. सूची में अपना नाम देखें।

अगर आपका नाम सूची में है, तो पैसा सीधे आपके खाते में जमा कर दिया जाएगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड और बैंक खाता जानकारी जैसे दस्तावेज़ अपलोड करना होगा।

Leave a Comment