Hamraaz – Personal Login, Pay Slip/Form-16

Hamraaz Web: भारतीय जवानों की सुविधा हेतु एडजुडेंट और जनरल ब्रांच (MP-8) की तकनीकी टीम द्वारा सेना के सैनिकों को आसानी से संवाद करने और महत्वपूर्ण सेवा जानकारी तक पहुंचने में मदद करने के लिए Hamraaz Web Portal बनाया गया है। इस पोर्टल के जरिए सेना के जवान अपनी सेवा से जुड़ी कई सारी जानकारियों को आसानी से प्राप्त कर सकते है।

हमारा यही प्रयास है की हम आपको इस वेबसाइट के जरिए Hamraaz Web Portal के बारे में विस्तृत जानकारी दे तथा इससे हमारे भारतीय जवानों की मदद हो। इस लेख के माध्यम से हम Personal Login के जरिए कैसे Salary Slip प्राप्त कर सकते है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई है।

Personal Login

  • सबसे पहले आपको Hamraaz वेबसाइट पर जाना है। इसका पता है: https://hamraazmp8.gov.in/
  • वहां आपको “व्यक्तिगत लॉगिन” का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड और एक छोटा सा कोड (कैप्चा) डालना है। फिर “लॉगिन” बटन दबा दें।
Hamraaz Web Login

आपका यूजर आईडी आपका पैन कार्ड नंबर होगा। अगर आपने पहले रजिस्टर नहीं किया है, तो ‘साइन अप’ पर क्लिक करके अपना खाता बना सकते हैं। ‘लॉगिन’ पर क्लिक करने से आप अपने अकाउंट में प्रवेश कर जाएंगे।

Hamraaz पोर्टल का सुरक्षित उपयोग करने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • सही वेबसाइट का इस्तेमाल करें: हमेशा https://hamraazmp8.gov.in इसी वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
  • अपने फोन को अपडेट रखें: अपने फोन में जो भी ऐप्स या सॉफ्टवेयर हैं, उन्हें समय-समय पर अपडेट करते रहें।
  • सार्वजनिक वाईफाई का इस्तेमाल न करें: घर या ऑफिस के अलावा कहीं और के वाईफाई का इस्तेमाल करने से बचें।
  • अजीब लिंक या फाइलें न खोलें: अगर आपको कोई अजीब लिंक या फाइल मिले, तो उसे न खोलें।
  • अपने फोन की सेटिंग्स को सुरक्षित रखें: लोकेशन, वाईफाई और ब्लूटूथ जैसी सेटिंग्स को बंद रखें जब आपको उनकी जरूरत न हो।
  • फोन को नियमित रूप से रिस्तार्ट करें: हफ्ते में एक बार अपने फोन को बंद करके फिर से चालू कर दें।
  • ऐप्स को सही जगह से डाउनलोड करें: ऐप्स को केवल ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।
  • अपने फोन को लॉक करें: अपने फोन को पिन या पासवर्ड से लॉक कर दें।
  • लॉगआउट करना न भूलें: Hamraaz Web पोर्टल का इस्तेमाल करने के बाद हमेशा लॉगआउट कर दें।

हमराज़ लॉगिन पोर्टल द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएँ

  1. विवरण: सैनिक अपनी पोस्टिंग, पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी जानकारी हमराज़ पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, सेना में करियर के नए अवसरों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  2. वेतन विवरण: सैनिक अपना वेतन विवरण और पेस्लिप सीधे पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे वेतन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान आसानी से हो जाता है।
  3. व्यक्तिगत जानकारी: सैनिक अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे रैंक, प्रमोशन आदि को पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं।
  4. छुट्टी प्रबंधन: सैनिक छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपनी छुट्टी की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
  5. प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम: पोर्टल पर भारतीय सेना द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध है।
  6. शिकायत निवारण: सैनिक किसी भी प्रकार की शिकायत सीधे पोर्टल के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।

Pay Slip/Form 16 Download

अपनी वेतन पर्ची आसानी से डाउनलोड करें: लॉग इन करने के बाद, आपको अपना डैशबोर्ड दिखाई देगा। यहां, “पेस्लिप/फॉर्म 16” पर क्लिक करें।

Pay slip
  • फिर, आप जिस महीने की वेतन पर्ची डाउनलोड करना चाहते हैं, उसे चुनें और “वेतन पर्ची डाउनलोड करें” पर क्लिक करें।
  • आपकी वेतन पर्ची PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगी। इसे खोलने के लिए आपको अपना पासवर्ड डालना होगा।

Hamraaz Pay Slip Details | वेतन पर्ची में दिए गए विवरण

भारतीय सैनिकों को उनकी सेवा के दौरान कई प्रकार के भत्ते दिए जाते हैं। ये भत्ते उनकी तैनाती के स्थान, कार्य और जिम्मेदारियों के आधार पर भिन्न होते हैं। कुछ प्रमुख भत्ते इस प्रकार हैं:

  • जोखिम भत्ता: युद्ध क्षेत्र या अन्य खतरनाक क्षेत्रों में तैनात सैनिकों को दिया जाता है।
  • किट रखरखाव भत्ता: अपनी वर्दी और उपकरणों की देखभाल के लिए दिया जाता है।
  • फील्ड एरिया भत्ता: कठिन परिस्थितियों में तैनात सैनिकों को दिया जाता है।
  • विशेष कर्तव्य भत्ता: विशेष कार्यों को करने वाले सैनिकों को दिया जाता है।
  • सैन्य सेवा वेतन: सैन्य सेवा की कठिनाई को देखते हुए दिया जाने वाला अतिरिक्त वेतन।
  • चिकित्सा सुविधाएं: सभी सैनिकों को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं।
  • उच्च ऊंचाई भत्ता: उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों को दिया जाता है।
  • यात्रा भत्ता: सैनिकों की यात्रा के खर्चों को कवर करने के लिए दिया जाता है।
  • महंगाई भत्ता: बढ़ती कीमतों के प्रभाव को कम करने के लिए दिया जाता है।
  • मकान किराया भत्ता: सैनिकों को उनके वेतन के एक हिस्से के रूप में दिया जाता है।
  • छुट्टी का वेतन: सैनिकों को उनकी छुट्टियों के दौरान भी वेतन मिलता है।
  • पढ़ाई की छुट्टी: सैनिकों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए छुट्टी दी जाती है।

इनके अलावा भी कई अन्य प्रकार के भत्ते सैनिकों को दिए जाते हैं, जो उनकी सेवा के दौरान उनकी मदद करते हैं।

Hamraaz App (Discontinued)

Hamraaz Mobile App अब सेवा नहीं दे रहा है। यह ऐप 31 मार्च, 2023 से बंद कर दिया गया है। कृपया इस ऐप को डाउनलोड न करें और अपनी बैंक या पैन कार्ड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Hamraaz App

उद्देश्य

यह पोर्टल भारतीय सेना के जवानों के लिए एक विशेष रूप से बनाया गया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इस पोर्टल के माध्यम से सैनिक अपनी वेतन पर्ची, फॉर्म 16, पदोन्नति, तैनाती और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, किसी भी समस्या या शिकायत के लिए भी यह पोर्टल एक उपयोगी माध्यम है।

इस पोर्टल का उद्देश्य सैनिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी सभी आवश्यक जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है। यह पोर्टल केवल भारतीय सेना के अधिकृत सदस्यों के लिए है।

पोर्टल पर मिलने वाली सेवाएँ

NotificationsGrievances
Part 2 Order DetailsFamily Details
PaySlip/Form 16My Profile
InboxChange Fund Subscription
Leave EncashmentPolicy/Info
Service VoterChange Password
Fund Withdrawal StatusPAO (OR) Obsn
PPO Details/AGI ClaimsFeedback Suggetions
Hamraaz Pay Calculator पासवर्ड प्राप्त करे
DSC PaySlipHamraaz App Download
पासवर्ड रिसेट करेForm 16 Download करें
मोबाइल नंबर, ईमेल अपडेट करेंLeave Encashment, Funds की जानकारी
वेतनपर्ची पीडीएफ खोलने का पासवर्डभारतीय सेना में Rank Wise मिलने वाली सैलरी और भत्ते